Homeचैनपुरहाटा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, शराब के...

हाटा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, शराब के नशे में हंगामा कर रहे आठ लोग भी पकड़े गए

कैमूर के हाटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 और शराब के नशे में हंगामा करते 8 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयां करते हुए कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। हाटा नगर में एक घर के अंदर जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। वहीं, थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घर के अंदर चल रहा था ताश पर दांव लगाने का खेल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हाटा नगर निवासी रमेश चौहान के घर में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घर की घेराबंदी की और दरवाजा खुलवाया। अंदर कुछ लोग जमीन पर बैठकर ताश के पत्तों के माध्यम से जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि, सशस्त्र बलों के सहयोग से पांच लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि मकान मालिक बताए जा रहे रमेश चौहान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान हाटा नगर निवासी धनु कुमार, देवेंद्र तिवारी, रामचरण चौहान, रामबाबू चौहान और शिवम गिरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से 25,360 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

शराब के नशे में हंगामा करने वाले आठ लोग गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई में चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें नंदना गांव के मुन्ना राम, चिताढ़ी गांव के विकास यादव एवं कुलदीप कुमार, खोराडीह के भूषण यादव तथा हाटा नगर के रामबाबू चौहान, धन्नू कुमार और रामचरण चौहान शामिल हैं। इसके अलावा शिवपुर गांव निवासी नगीना राम को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के अनुसार, सभी अपने-अपने गांवों में शराब पीकर काफी देर से हंगामा कर रहे थे। इससे परेशान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि जुआ खेलने के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपितों और शराब पीकर हंगामा करने वाले आठ लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जुआ के मामले में फरार आरोपित रमेश चौहान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments