Homeचैनपुरघर में घुसकर दंपती पर हमला, पति का सिर फटा; पत्नी से...

घर में घुसकर दंपती पर हमला, पति का सिर फटा; पत्नी से सोने की चेन छीनने का आरोप

कैमूर: घर में घुसकर दंपती से मारपीट, सोने की चेन छीनने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मंझुई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोग एक व्यक्ति के घर में घुस गए और पति-पत्नी के साथ मारपीट की। घटना में दोनों घायल हो गए। वहीं, मारपीट के दौरान महिला के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर पीड़ित ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायलों की पहचान मंझुई गांव निवासी समाधु सिंह यादव, पिता स्वर्गीय शिव मूरत सिंह और उनकी पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में समाधु सिंह यादव ने अपने आवेदन में बताया है कि 29 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान गांव के मनजीत शर्मा, गोपी चौधरी, विपुल शर्मा, सुशील शर्मा और पंकज पांडे उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दरवाजा पीटने लगे। आरोप है कि दरवाजा खोलते ही सभी लोग जबरन घर में प्रवेश कर गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर जब उनकी पत्नी सरस्वती देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार कराने के बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। उपचार के बाद उनके द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments