Homeचैनपुरफुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यूपी के मोहम्मदपुर ने बक्सर को...

फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यूपी के मोहम्मदपुर ने बक्सर को 4-1 से हराया

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के नौघरा स्थित खेल मैदान में चल रहे उस्मानिया फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन चैनपुर विधानसभा के विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के द्वारा किया गया, मौके पर जिला परिषद सदस्य बुल्लू मस्ताना पूर्व मुखिया प्रभु नारायण सिंह, करीम अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

कैमूर में मजदूरी कटौती पर भड़के मनरेगा श्रमिक, कार्यालय का घेराव कर मांगा पूरा भुगतान

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत पौधारोपण कार्य में लगे श्रमिकों की मजदूरी में कथित कटौती को लेकर विवाद गहरा गया है। मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं मिलने से नाराज दर्जनों श्रमिकों ने संबंधित कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। श्रमिकों का आरोप है कि तीन महीने तक मजदूरी का भुगतान लंबित रखने के बाद जब राशि खाते में भेजी गई, तो निर्धारित 300 रुपये प्रतिदिन के बजाय केवल 160 रुपये ही दिए गए। मामला सामने आने के बाद प्रखंड कार्यालय में हलचल मच गई। कार्यक्रम पदाधिकारी रामेश्वर पाठक ने श्रमिकों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और भुगतान संबंधी समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

74 श्रमिकों ने उठाई बकाया मजदूरी की मांग

मामला चांद पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कार्य से जुड़ा है। श्रमिकों के अनुसार, चांद, भेरी, किलनी और कोनहरा मौजा में पौधारोपण के तहत काम कराया गया था। इन कार्यों में कुल 74 श्रमिकों के शामिल होने की बात सामने आई है। श्रमिकों ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में करीब 7,400 पौधे लगाए गए हैं। योजना के तहत 100 पौधों की देखभाल के लिए एक वनपोषक को प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी देने की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान के समय मजदूरी की राशि घटाकर खाते में भेजी जा रही है। इससे नाराज श्रमिक पारस साह, बिंदल तेली, कन्हैया राम, रामधार राम, शिवकुमारी देवी, दुलारी देवी सहित अन्य लोगों ने कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

300 रुपये की जगह 160 रुपये मिलने से नाराजगी

श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित जिम्मेदारी के अनुसार काम किया है, इसलिए उन्हें तय मजदूरी मिलनी चाहिए। उनका आरोप है कि तीन महीने तक भुगतान नहीं हुआ और अब जब राशि खाते में भेजी जा रही है, तो प्रतिदिन 300 रुपये के बजाय केवल 160 रुपये दिए जा रहे हैं। श्रमिकों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें निर्धारित दर के अनुसार पूरी मजदूरी चाहिए। उनका सवाल है कि जब काम पूरा कराया गया है, तो भुगतान में कटौती किस आधार पर की जा रही है।

ओवरसियर पर मनमाने तरीके से मजदूरी घटाने का आरोप

इस मामले में श्रमिकों की ओर से विभागीय ओवरसियर शशि चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मजदूरी भुगतान में अंतर की वजह जानने पर मास्टर रोल तैयार करने और अपलोड करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कुछ पंचायतों में श्रमिकों की मजदूरी कम दर्शाते हुए मास्टर रोल अपलोड किया गया, जिसके कारण उनके खातों में कम राशि पहुंची। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित ओवरसियर का पक्ष सामने आना बाकी है। बताया जा रहा है कि चांद, चौरी, शिवरामपुर और सिरहिरा पंचायतों में श्रमिकों को कम मजदूरी मिलने की शिकायत है, जबकि लोहदन और वयरी पंचायतों में पूरी राशि का भुगतान किए जाने की बात कही गई है। श्रमिकों ने इस अंतर को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

रोजगार सेवक ने भी उठाए सवाल, पीओ ने दिया सुधार का भरोसा

चांद पंचायत के रोजगार सेवक भारती राम जी ने श्रमिकों की मांग को जायज बताते हुए ओवरसियर पर जानबूझकर मजदूरी कम किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, विकसित भारत जी राम जी के कार्यक्रम पदाधिकारी रामेश्वर पाठक ने मामले में तकनीकी गड़बड़ी होने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या को सुधारने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ओवरसियर शशि चौधरी से मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि श्रमिकों की मजदूरी में कटौती किस स्तर पर और किस आधार पर हुई। मामले में मास्टर रोल, भुगतान रिकॉर्ड और संबंधित पंचायतों के आंकड़ों की जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के मोहम्मदपुर और बक्सर के बीच मैच खेला गया दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त संघर्ष चला, 45-45 मिनट के इस खेल में प्रथम हाफ तक मोहम्मदपुर की टीम के द्वारा एक गोल करके बढ़त बना ली गई, जबकि बक्सर की टीम शुन्य पर ही रही।

NAYESUBAH

अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं

Bihar: पटना, बिहार की राजनीति में अनंत सिंह प्रकरण का असर अब उनके परिवार के दूसरे सदस्य तक पहुंच गया है। जदयू से अनंत सिंह को निष्कासित किए जाने के बाद उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की सदस्यता से हटा दिया गया है। इस फैसले के बाद उन्हें प्राप्त राज्य मंत्री का दर्जा और उससे जुड़ी सुविधाएं भी समाप्त हो जाएंगी। नीलम देवी को इसी वर्ष मई में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में सदस्य मनोनीत किया गया था। इस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी हैं। समिति में नीलम देवी समेत कुल 14 सदस्य शामिल थे। सदस्यों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

विधान परिषद चुनाव से शुरू हुआ विवाद

नीलम देवी पर हुई कार्रवाई को हालिया विधान परिषद चुनाव के दौरान पैदा हुए राजनीतिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने चुनाव में जदयू के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था। उनके इस रुख को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत के तौर पर देखा गया। चुनाव के दौरान अनंत सिंह की ओर से जदयू के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी भी की जा रही थी। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के समर्थन के बजाय दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में खड़े होने और नेतृत्व के खिलाफ लगातार हमलावर रुख अपनाने के बाद जदयू ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

राजनीतिक विवाद का परिवार पर भी असर

अनंत सिंह के बाद अब नीलम देवी की समिति सदस्यता समाप्त किए जाने से उनके परिवार को राजनीतिक और सरकारी पद के स्तर पर एक और झटका लगा है। समिति से हटाए जाने के बाद राज्य मंत्री का दर्जा और उससे जुड़ी सुविधाएं भी वापस ली जाएंगी। इस घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में पार्टी अनुशासन से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले के रूप में देखा जा रहा है। विधान परिषद चुनाव के दौरान शुरू हुआ विवाद अब अनंत सिंह परिवार की सरकारी पदों पर मौजूदगी को भी प्रभावित करता दिख रहा है। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे के आधिकारिक कारणों को संबंधित आदेश के आधार पर ही अंतिम रूप से स्पष्ट माना जा सकता है।

दूसरे हाफ में भी बक्सर की टीम शुन्य पर ही रही जबकि यूपी के मोहम्मदपुर टीम के द्वारा तीन और गोल करके अपनी जीत की दावेदारी को मजबूत कर ली गई, आखिरी क्षणों में, डी एरिया फॉल चला गया, जिसे लेकर बक्सर की टीम को पेनल्टी शूट का मौका मिला, जिसमें बक्सर की टीम के द्वारा एक गोल दागा गया।

अमरपुर गांव में पशु बांधने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में तीन लोग घायल

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैदयपुर कला पंचायत अंतर्गत अमरपुर गांव में पशु बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। शनिवार को हुई इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में विवाद को लेकर चर्चा रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, पशु बांधने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के गणेश बिंद और उनकी पत्नी सविता देवी घायल हो गईं, जबकि दूसरे पक्ष से पंचू बिंद की पत्नी मीरा देवी को भी चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज कराया गया। घायलों के मुताबिक, विवाद के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। वहीं, पुलिस फिलहाल घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

 

इस तरह निर्धारित समय अवधि में खेल के समापन के उपरांत मोहम्मदपुर की टीम को विजेता घोषित की गई, विजेता टीम को ट्रॉफी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के हाथों दिया गया, आयोजित खेल के दौरान स्थानीय ग्राम नौघरा के खेल प्रेमी सहित प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के लोग पहुंचकर खेल का आनंद उठाएं।

कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी

Bihar: कैमूर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मोहनिया थाना क्षेत्र के डंडवास गांव में गुरुवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने पंचायत के मुखिया राजेश प्रजापति के घर को निशाना बनाकर गोलीबारी की। घटना के दौरान संयोगवश कोई हताहत नहीं हुआ। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 घटनास्थल से मिले दो खोखे, मुखिया के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

जानकारी के अनुसार, डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रजापति के घर पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। घटना की सूचना मिलने पर मोहनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इस दौरान पुलिस ने दो खोखे बरामद किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुखिया के घर की सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई है।

 चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

घटना को लेकर मुखिया राजेश प्रजापति ने मोहनियां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंडवास गांव निवासी शिव शंकर पांडे के पुत्र विनय पांडे को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपियों की पहचान डंडवास गांव निवासी तीर्थराज तिवारी के पुत्र सोनू तिवारी और बबलू तिवारी तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटकरा गांव निवासी हरिद्वार चौबे के पुत्र अंकित चौबे के रूप में हुई है।

सोनू तिवारी पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी सोनू तिवारी के खिलाफ मोहनिया थाने में पांच मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कुदरा और रामगढ़ (नुआंव) थाने में भी उसके खिलाफ एक-एक मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है। वहीं, सोनू तिवारी और बबलू तिवारी के खिलाफ मोहनिया थाने में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत दो मामले दर्ज हैं।

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप

मुखिया राजेश प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की नीयत से उनके घर पर गोलीबारी की गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस संबंध में मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मुखिया के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में एक नामजद आरोपी विनय पांडे को गिरफ्तार किया गया है। शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments