Homeबिहारफरार अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दो SI समेत तीन...

फरार अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दो SI समेत तीन जवान घायल

फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 2 SI समेत 3 जवान घायल, 5 गिरफ्तार

Bihar: नगर थाना क्षेत्र के खैरमा में सोमवार सुबह फरार अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। इस हमले में दो सब-इंस्पेक्टर (SI) और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी ढीबू यादव को गिरफ्तार करने के लिए सुबह करीब 10 बजे खैरमा पुल के पास स्थित एक चिमनी भट्ठा इलाके में पहुंची थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जैसे ही पुलिस ने उसे दबोचा, उसके परिजनों और सहयोगियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
हमले में नगर थाना में पदस्थापित SI सुनील कुमार साह, SI बिक्रम कुमार और सिपाही रणबीर कुमार घायल हो गए। सभी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ढीबू यादव समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ढीबू यादव पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और मारपीट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही SDPO सतीश सुमन और नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। साथ ही पूरे मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। पूछताछ में मुख्य आरोपी ढीबू यादव ने दावा किया कि उनका गोतिया से पुराना विवाद चल रहा है और सिविल ड्रेस में आई पुलिस को वे पहचान नहीं पाए। उन्होंने पुलिस टीम को बदमाश समझकर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments