Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना परिसर के आरक्षी बैरक में 19 फरवरी शनिवार की शाम 5 बजे के करीब महिला कांस्टेबल संगीता कुमारी पिता राम इकबाल राम के गले में फंदा लगाकर पंखे से झूलता हुआ शव बरामदगी के मामले में मृतका के पिता के द्वारा दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के आधार पर चैनपुर पुलिस के द्वारा, एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक महिला कॉन्स्टेबल के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के बाद मृतका के पिता राम इकबाल राम के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर यह आरोप लगाया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उकसाने के कारण इनकी पुत्री के द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का कार्य किया गया है, जिसके बाद पुलिस के द्वारा मृतक संगीता कुमारी के मोबाइल डिटेल के आधार पर छानबीन की जा रही थी, मामले में एक युवक पंकज कुमार पिता भगवान सिंह ग्राम कान्हीं थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
- बिहार में फूहड़ गानों पर सरकार का सख्त रुख, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले- “अश्लीलता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई”
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक के द्वारा स्वीकार किया गया है पिछले ढाई वर्षों से मृतिका और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था, 19 फरवरी को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद आक्रोश में कॉन्स्टेबल संगीता कुमारी पंखे में दुपट्टा लगाकर गले में फंदा लगाते हुए आत्महत्या की घटना को अंजाम दी।
- अधौरा बनसती घाटी दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
- धरती माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अधौरा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, 11 घायल; तीन महिलाओं की हालत नाजुक
इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया कॉल डिटेल निकालने के उपरांत पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ के दौरान युवक के द्वारा स्वीकार किया गया है, इनसे और मृतिका के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद कॉन्स्टेबल ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच करवाने के उपरांत उसे भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- नवादा में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, बाजार जा रहे युवक पर चाकूबाजी से सनसनी
- बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, 28 आरोपी गिरफ्तार

