Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनिया थाना.
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
जानकारी के अनुसार सोमवार को अकोढ़ी गांव के समीप समेकित चेक पोस्ट पर एंटी लिकर टास्क फोर्स, मद्य निषेध विभाग और स्थानीय थाना पुलिस संयुक्त रूप से यूपी तरफ से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी, एएलपीएफ का नेतृत्व राजीव कुमार यादव एवं मद्य निषेध की टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक देवव्रत कुमार कर रहे थे इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसके डिक्की से 16 पेटी शराब बरामद हुए जिसमें मैकडॉवेल शराब की 750 एमएल की 36 बोतल, रॉयल स्टैग कि 750 एमएल की 24 बोतल एवं 180 एमएल टेट्रा पैक की 528 पीस शराब रखी हुई थी, शराब की कुल मात्रा 140 लीटर थी, शराब कारोबारी सह कार चालक ग्राम बम्हार, थाना पिरो, जिला भोजपुर निवासी कन्हैया सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
- बिहार में फूहड़ गानों पर सरकार का सख्त रुख, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले- “अश्लीलता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई”
वही यूपी की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें रेडिको 8 पीएम के 180ml की 712 शराब छुपा कर रखी थी जिसकी कुल मात्र 128 लीटर थी, कार चालक सह शराब कारोबारी ग्राम किशनपुरा थाना नटवार जिला रोहतास निवासी अजीत सिंह के पुत्र रामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया, कार के साथ बरामद शराब व दोनों गिरफ्तार कारोबारियों को मोहनिया थाना पुलिस को सौंप दिया गया और चालकों के प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें भभुआ जेल भेज दिया गया।
- दुष्कर्म के बाद धर्मांतरण का दबाव, दंपती गिरफ्तार
- दिल्ली में दोस्ती बनी जानलेवा: रामगढ़ के युवक की चाकू मारकर हत्या, साथ रहने वाले दो साथी गिरफ्तार

