Homeरामगढ़पोखरे में डूबा आठ साल का अनुज, इकलौते बेटे की मौत से...

पोखरे में डूबा आठ साल का अनुज, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

रामगढ़ में पोखरे में डूबा 8 वर्षीय मासूम अनुज, इकलौते बेटे की मौत

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के भतौनी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। गांव के पोखरे में डूबने से जंगली राय के इकलौते पुत्र अनुज कुमार की जान चली गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार गुरुवार को शौच के लिए गांव से सटे पोखरे की तरफ गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान पोखरे के किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर गहरे पानी में जा गिरा। पानी अधिक होने के कारण बच्चा खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया। घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को हुई तो उन्होंने तत्काल बच्चे को पानी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और अनुज को बाहर निकालकर आनन-फानन में रेफरल अस्पताल रामगढ़ ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अनुज की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिवार के लोगों को मिली, माहौल गमगीन हो गया। इकलौते बेटे को खोने के बाद मां-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल पूरी तरह शोकाकुल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments