Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में होम्योपैथी की थूजा-30 दवा को देवकुली में लाकर नहर के किनारे छिपाया गया है, महम्मदपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की तो नहर किनारे पुआल में छिपाकर रखे गए 11 कार्टन होम्योपैथी की अल्कोहल युक्त दवा मिली, सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि 500ml की बोतल में रखे 11 कार्टन दवा बरामद की गई इसमें 90 फ़ीसदी अल्कोहल है।
- दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना
- स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार
दवा को शराब धंधेबाज देसी शराब बनाने में इस्तेमाल करने के लिए मंगाया था, इस पूरे मामले में दवाओं की जांच के लिए पटना से औषधि नियंत्रण की टीम को बुलाया गया है, जांच के बाद चिन्हित किये गये धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करेगी, फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
- यूपीएससी में 470वीं रैंक का झूठा दावा पड़ा भारी, सम्मान के एक हफ्ते बाद युवक गिरफ्तार
- डीआईयू के टीम ने छापेमारी कर दो कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार
बीते साल नवंबर माह में महम्मदपुर में जहरीली शराबकांड हुई थी जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी, जहरीली शराब में पुलिस की छापेमारी में होमियोपैथी की थूजा-30 दवा की बरामद की गई थी इससे शराब बनाने का खुलासा हुआ था, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद 15-16 अगस्त 2016 में खजूरबानी शराब कांड हुआ जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, इसके बाद फरवरी 2021 में विजयीपुर थाना क्षेत्र में मझवलिया में शराब कांड हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत हुई और हाल ही में नवंबर 2021 में महम्मदपुर में जहरीली शराब कांड हुई जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई।
- मामूली विवाद बना हिंसा का कारण: घर में घुसकर हमला, महिला से छिनी चेन; 5 लोगों पर केस
- कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: डंफर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो की स्थिति गंभीर
इन तमाम जहरीली शराबकांडो में जब पुलिस ने छापेमारी की तो होमियोपैथी दवाओं से देसी शराब बनाने का खुलासा हुआ था, ऐसे में एक बार फिर देसी शराब बनाने के लिए होमियोपैथी दवाओं की तस्करी होने से पुलिस की चिंता बढ़ गयी है, एक बार फिर से शराब बनाने के लिए होम्योपैथी दवाओं की तस्करी का खेल शुरू हो गया है।
- कुदरा में सफाई व्यवस्था ठप: कचरे के ढेर से हाल बेहाल, अधिकारी-पार्षद विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
- कुदरा में पिकअप से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर पकड़े गए, ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस को सौंपा