Home नवादा पुलिस ने गोविंदपुर बाजार में ठगी करते बैंक के पूर्व कर्मी को...

पुलिस ने गोविंदपुर बाजार में ठगी करते बैंक के पूर्व कर्मी को किया गिरफ्तार

Bihar: नवादा, गोविंदपुर बाजार में खुद को बंधन बैंक का मैनेजर बताकर लोगों से ठगी कर रहे एक युवक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में की गई है जो गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के केतरा गांव निवासी उमेश पांडेय के पुत्र है। वह पूर्व में बैंक का कर्मी रह चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

नवादा पुलिस ने इस सम्बन्ध में विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गोविंदपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खुद को बंधन बैंक का प्रबंधक बताकर लोगों से ठगी कर रहा है। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उसे पकड़ कर पूछताछ की। जिसमें यह बात सामने आई है वह खुद को मैनेजर बताकर लोगों को अपने विश्वास में ले रहा है और बैंक में रुपये जमा कराने के नाम पर ठगी कर रहा है। इस तरह उसने कई लोगों से 87 हजार 600 रुपये की ठगी कर ली। उसके पास से ठगी के 50 हजार रुपये और 1 चार पहिया वाहन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में  प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

Exit mobile version