Bihar: औरंगाबाद जिले के साइबर थाना पुलिस टीम के द्वारा बैंक ग्राहकों से जालसाजी कर रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। गिरफ्तार अपराधियों में नबीनगर के अमौना गांव निवासी सौरभ कुमार पिता मनोज कुमार सिंह, माली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा खैरा गांव निवासी प्रसूण राज पिता वीरेंद्र सिंह, इसी गांव के सूर्यमणी कुमार पिता सुनील सिंह, अभिषेक कुमार पिता मिथिलेश सिंह, अंशु राज पिता अनिल सिंह, माली के जितपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार पिता विनोद सिंह, देव थाना मुख्यालय निवासी प्रियांसु राज पिता अलखदेव सिंह, देव के बहुआरा गांव निवासी रौशन कुमार पिता अरुणजय कुमार सिंह शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 3 लैपटाप, 15 स्मार्ट मोबाइल, 18 एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और 1 कार बरामद किया है। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने साइबर धोखाधड़ी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। उन्होंने बताया की साइबर थाना पुलिस ने जिले के बैंक ग्राहकों से धोखाधड़ी की घटना की जांच में 20 सितंबर को 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल गए अपराधी के मामले की प्राथमिकी की अनुसंधान, मोबाइल और अकाउंट की जांच में पता चला कि कई राज्यों में इनके एकाउंट में रोक लगाया गया है। जांच में गिरफ्तार अपराधियों के गिरोह के बारे में पता चला।
वही रविवार को साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी डा. अनु कुमारी को पता चला कि रोहतास जिले के डेहरी में सभी एकत्रित होकर साइबर जालसाजी की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी कराई गई। छापेमारी में सभी 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने साइबर जालसाजी के तहत धोखाधड़ी की राशि बचाने और उसे खर्च करने के लिए बैंकों में कई एकाउंट खोला रखे हैं। इनके फर्जी अकाउंट में देश के करीब 12 राज्यों से करोड़ों रुपये मंगाई गई है। इनके कई एकाउंट को राज्यों की पुलिस के द्वारा हाल्ड कराया गया है। बताया गया कि सभी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिए गए हैं।
Views: 793