Home चैनपुर पशुपालक की सतर्कता से भैंस चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पशुपालक की सतर्कता से भैंस चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कैमूर: हरनामपुर में भैंस चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो भैंस बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरनामपुर गांव में दरवाजे पर बंधी भैंस चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दो भैंस भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागेंद्र प्रसाद (पिता गोरखनाथ प्रसाद), निवासी समहौता थाना मोहनिया और अरुण कुमार (पिता स्वर्गीय महादेव प्रसाद), निवासी बबुवन थाना सोनहन के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के मुताबिक हरनामपुर गांव निवासी पशुपालक जितेंद्र सिंह यादव (पिता हरिद्वार यादव) के दरवाजे पर बंधी भैंस को चोर रात में खोलकर ले गए। रात करीब 12:30 बजे जब वह घर से बाहर निकले तो उन्हें भैंस चोरी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर आसपास तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान वे लोग सोनबरसा-हजरा रोड की ओर पहुंचे, जहां एक मोटरसाइकिल और उसके पीछे एक मैजिक वाहन आता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जब मोटरसाइकिल को रोका तो उसी समय पीछे से मैजिक वाहन भी आ गई। उस दौरान मैजिक चालक किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था और फोन स्पीकर पर था। बातचीत में यह सुनाई दिया कि भैंस लेकर लोग बरमदिया फकराबाद के पास पहुंच गए हैं।

यह सुनते ही ग्रामीणों को शक हुआ और दोनों वाहनों के चालकों को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वे अलग-अलग फर्जी नाम बता रहे थे। बाद में जांच के दौरान उनकी पहचान की पुष्टि हुई। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि भैंस चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी निशानदेही पर दो भैंस बरामद की गई हैं। बरामद भैंस को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

 

Exit mobile version