Home भभुआ कैमूर में दर्दनाक हादसा: दो ई-रिक्शा की टक्कर में 1 महीने के...

कैमूर में दर्दनाक हादसा: दो ई-रिक्शा की टक्कर में 1 महीने के मासूम की मौत, मां गंभीर

कैमूर में दर्दनाक हादसा: दो ई-रिक्शा की टक्कर में 1 माह के बच्चे की मौत, मां गंभीर

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी नेबुलाल सिंह का एक माह का पुत्र पवन कुमार अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए ई-रिक्शा से भभुआ सदर अस्पताल आ रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान भभुआ के चकबंदी रोड के पास सामने से आ रहे दूसरे ई-रिक्शा से उनकी सवारी की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि मां और बच्चा दोनों ई-रिक्शा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।

मृतक बच्चे के मामा ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसकी मां उसे दवा दिलाने अस्पताल ला रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मासूम का एक बड़ा भाई भी है, जिसकी उम्र करीब एक साल है।

 

Exit mobile version