Homeरोहतासपंचायत सचिव नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी: जालसाज गिरफ्तार,...

पंचायत सचिव नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी: जालसाज गिरफ्तार, भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद

रोहतास साइबर ठगी खुलासा: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी बिहारशरीफ से गिरफ्तार

Bihar: रोहतास, नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रोहतास जिला साइबर थाना पुलिस ने नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से बड़ी संख्या में बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 मई को एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत सचिव की बहाली में नौकरी दिलाने और ट्रेनिंग खर्च के नाम पर उससे करीब साढ़े पांच लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। जांच में पता चला कि पीड़ित से ₹1,58,999 एक संदिग्ध बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

बैंक नोडल से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध खाताधारक की पहचान आशीष कुमार, पिता योगेंद्र प्रसाद, निवासी टीकुलीपर, थाना बिहार, जिला नालंदा के रूप में हुई। एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी गौरव कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आशीष ने खुलासा किया कि गांव के ही रौशन कुमार ने पैसे का लालच देकर उसके आधार कार्ड का पता बदलवाया और उसके नाम से 11 अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम जमा कराने के लिए किया जाता था।

आशीष की निशानदेही पर पुलिस ने रौशन कुमार को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके कमरे से 2 लैपटॉप, ₹10,210 नकद, 16 एटीएम कार्ड, 7 आधार कार्ड, कई पैन कार्ड, 15 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, 32 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ पुनि प्रमोद कुमार, अनिफ़ुद्दीन कुमार, पुअनि अविनाश कुमार और पुअनि आदित्य कुमार भी शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments