Homeकैमूरनौघरा से पटना तक का सफर: मो. जमा खां ने फिर हासिल...

नौघरा से पटना तक का सफर: मो. जमा खां ने फिर हासिल की मंत्री पद की जिम्मेदारी

कैमूर के विधायक मो. जमा खां पांचवीं बार बने मंत्री, सम्राट चौधरी कैबिनेट में मिली जगह

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो. जमा खां ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ लेकर नया राजनीतिक रिकॉर्ड कायम किया। वे लगातार पांचवीं बार बिहार सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल किए गए हैं। उनके मंत्री बनने की खबर मिलते ही चैनपुर विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे कैमूर जिले में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। कई जगहों पर मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम सम्राट चौधरी की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की सूची।
सीएम सम्राट चौधरी की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की सूची।

 

जानकारी के अनुसार, मो. जमा खां चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव के निवासी हैं। उनका राजनीतिक सफर कई वर्षों पुराना है, लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी सफलता वर्ष 2020 में मिली थी। उस समय उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चैनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बाद में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का दामन थाम लिया।

जदयू में शामिल होने के बाद उन्हें पहली बार बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वे लगातार सरकार का हिस्सा बने रहे। वर्ष 2022 और 2024 में भी उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। फिर 2025 के विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल करने के बाद नई सरकार में उन्हें फिर मंत्री बनाया गया। अब वर्ष 2026 में बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में भी मो. जमा खां को स्थान मिला है। खास बात यह है कि इससे पहले के चारों कार्यकाल में वे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के रूप में ही जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, वही पांचवीं बार मंत्री बनने के खुशी में जमा खान के समर्थक सहीत पूरे कैमूर में खुशी की लहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments