Homeचैनपुरस्कूल गई 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब, परिजनों ने अपहरण...

स्कूल गई 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

कैमूर में स्कूल गई 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित पिता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री 5 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे पढ़ाई के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलडि़या गई थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और रिश्तेदारों सहित आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की गई।

परिजनों ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में उन्होंने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments