Bihar: निगरानी विभाग की टीम ने समस्तीपुर के सरायगंज थाना में कार्रवाई करते हुए पदस्थापित जमादार उमेश कुमार सिंह को सोमवार को 30 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा, इस कार्रवाई को निगरानी की टीम ने सरायगंज थाना में छापेमारी कर अंजाम दिया गया है, निगरानी मुख्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें जमादार उमेश कुमार सिंह पर 30 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप लगाया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार
मुख्यालय के आदेश पर आरोपों की जांच एवं पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गईं, टीम को लीड करने की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारी को दी गई इसके बाद सोमवार को टीम भागलपुर पहुंची जमादार के आसपास पूरा जाल बिछाया इसके बाद जैसे ही शिकायत करने वाला शख्स रुपए लेकर पहुंचा और जमादार को देने लगा वैसे ही निगरानी की टीम पहुंच गई और रंगे हाथों दबोच लिया।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
डीएसपी एस के मौआर के अनुसार समस्तीपुर के मुक्तापुर निवासी मोहम्मद वसीम का स्कॉर्पियो सरायगंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इसको लेकर उस केस में थाना द्वारा गाड़ी सीज कर लिया गया था उसी संदर्भ में कोर्ट से गाड़ी रिलीज के लिए आए प्रतिवेदन को लिखकर भेजने के नाम पर एएसआई द्वारा 30 हजार रुपए घुस मांगा गया था जिसके बाद पीड़ित ने निगरानी में शिकायत की जहां सत्यापन में सही पाया गया, निगरानी की टीम ने एएसआई को 30 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों थाना परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
बताते चलें कि जिला में निगरानी विभाग की ओर से भ्रष्टाचार के विरूद्ध चलाए गए अभियान में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व जिला में एक डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारियों को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है, सरकार द्वारा राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय निगरानी समिति पर धावा दल का गठन करते हुए नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी किया गया है, लोग 0612- 2215344 और 776595326 कॉल कर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं इसी शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

