Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
- मंदिर में सेवा कर रहे वृद्ध दंपती की करंट लगने से मौत, पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी बनी हादसे का शिकार
विधानसभा स्पीकर सेल से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक विधानसभा सचिव शैलेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र भेजकर दोनों अधिकारियों से सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे स्पीकर के कक्ष में होने वाली बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है, उनसे पुलिस विभाग की स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया है, इसमें तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस है, संजय सरावगी और ललन कुमार ने अपने नोटिस में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार, वीरपुर थानेदार दिलीप कुमार सिंह और बढ़िया थानेदार संजय कुमार सिंह ने स्पीकर विजय सिन्हा के साथ बहुत अभद्रता की है।
- OLX पर सस्ती बाइक का झांसा, साइबर गिरोह का बड़ा खुलासा; चार ठग गिरफ्तार
- बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय में छापेमारी, सहायक अभियंता 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
विजय सिन्हा 9 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र लखीसराय गए थे, सरावगी ने अपने नोटिस में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि बीरपुर के थानेदार दिलीप कुमार सिंह ने स्पीकर को अपमानित करने के इरादे से क्षेत्र के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, संजय सरावगी ने बताया जब स्पीकर ने एसएचओ की गतिविधियों के बारे में लखीसराय डीएसपी सेे शिकायत की तो उन्होंने थानेदार की गलतियों के बारे में बात करने के बजाए स्पीकर से बहुत ही अभद्र तरीके से बात की।
- अपराधी ने रिटायर्ड कृषि विभाग के अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 56 लाख 80 हजार ठगा
- प्रशांत किशोर ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशान
सरावगी ने स्पीकर को भेजे अपने नोटिस में तीनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है जिससे कि विधायकों की प्रतिष्ठा को बचाया जा सके, सरावगी और लल्लन के नोटिस पर कार्रवाई करते हुए विधानसभा सचिवालय ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और उनके स्पष्टीकरण पर विभाग की राय लेकर विधानसभा को भेजा है, विधानसभा के पत्र के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने मुंगेर के डीआईजी से तीनों पुलिस अधिकारियों के बारे में भी स्पष्टीकरण मांगा है।
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
- ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज

