Homeचैनपुरदो साल से गायब किराये की XUV, मालिक ने दर्ज कराई एफआईआर;...

दो साल से गायब किराये की XUV, मालिक ने दर्ज कराई एफआईआर; किराया भी बकाया, वाहन का नहीं मिला सुराग

कैमूर: किराये पर दी गई XUV-500 दो साल से गायब, मालिक ने चैनपुर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव के निवासी राकेश यादव ने अपनी किराये पर दी गई महिंद्रा एक्सयूवी-500 के वापस नहीं मिलने और लंबे समय से किराया बकाया रहने के मामले में चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राकेश यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी महिंद्रा एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या GT-06-HS-9368) को उन्होंने प्रति माह 15 हजार रुपये किराये पर चांद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी एजाज अंसारी तथा उत्तर प्रदेश के चकिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रुद्राक्ष सिंह को चलाने के लिए दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आवेदन के अनुसार शुरुआती पांच माह का कुल 75 हजार रुपये किराया उन्हें मिला, लेकिन उसके बाद करीब दो वर्षों से न तो किराया दिया गया और न ही वाहन वापस किया गया। कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका। पीड़ित का आरोप है कि जब वह बकाया किराया मांगने एजाज अंसारी के पास पहुंचे तो उसने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।

पूछताछ करने पर एजाज ने यह भी बताया कि वाहन रुद्राक्ष सिंह के पास भेज दिया गया है। इसके बाद वाहन का कोई पता नहीं चल सका। वाहन और बकाया राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर राकेश यादव ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments