Homeदुर्गावतीदुर्गावती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस...

दुर्गावती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की कवायद

कैमूर: दुर्गावती नदी किनारे मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव

Bihar: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में दुर्गावती नदी के किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शिवपुर गांव के समीप नदी तट पर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में चर्चा फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुदरा, करमचट और रोहतास जिले के चेनारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल करमचट थाना क्षेत्र में होने के कारण स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। हालांकि, काफी समय तक पानी में रहने के कारण शव फूल गया था, जिसके चलते सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका। चिकित्सकों की सलाह पर शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। इस संबंध में करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शिवपुर गांव के समीप दुर्गावती नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल अनसुलझी है मौत की गुत्थी

नदी किनारे शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यक्ति नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है। पुलिस के लिए सबसे पहली चुनौती मृतक की पहचान करना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments