Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपराधियों के द्वारा ज्वैलरी शॉप में घुसने से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के वायर को काट दिया गया, फिर दुकान के दराजों को खुलवाकर उनमें रखे सोने चांदी के जेवर लूट लिए साथ ही दुकान के काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपए भी अपराधियों के द्वारा लूट लिया गया, दरअसल ज्वैलरी की दुकान आसपास की आबादी से दूर है, इस वजह से आसपास के लोगों को दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना की भनक तक नहीं लगी, घटना को अंजाम देने के बाद जैसे ही अपराधी दुकान से बाहर निकले, दुकानदार और ग्राहकों के द्वारा शोर मचाया गया, जिसके बाद भागे-भागे लोग दुकान पहुंचे तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
- प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: प्रेमिका के घर युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी
- दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट: रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर जमीन विवाद में फायरिंग, 5 घायल


घटना की सूचना के बाद बहेड़ी थाने के पुलिस मौके पहुंची जहां से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है, वही पुलिस दुकान में मौजूद सीसीटीवी से जुड़े सारे समान और अपराधियों के द्वारा ले गए एक सफेद झोले समेत दूसरे सबूतों को अपने साथ ले गई है।
- व्हाट्सएप पर तीन तलाक का मामला, महिला ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप
- रंगदारी के लिए तांडव: इनकार करने पर घर में घुसकर परिवार पर लोहे की रॉड से हमला
दरअसल शुक्रवार की सुबह 11 बजे चार बाइक पर 6 की संख्या में आए हथियार बंद अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया वही दुकानदार राजकुमार साह ने बताया की शुक्रवार की सुबह 11 बजे उनकी दुकान पर उनके बेटा-बेटी बैठे हुए थे, स्टाफ काम कर रहे थे, उसी दौरान 6 अपराधी आए और हथियार के बाल पर सभी को कब्जे में ले लिया दराज खुलवाकर आराम से सोने, चांदी के जेवर और काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
इस संबंध में बेनीपुर एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि चार बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने दुकान में 600 ग्राम सोना और 25 किलो से ज्यादा चांदी की लूट की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्दी सभी अपराधी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

