Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती मरहियां खरिगांवा मार्ग में ग्राम मसोई के पास यूपी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार की अनियंत्रित कार पेड़ में टक्कर मारते हुए खेत की चाट में पलट गई जानकारों के मुताबिक उक्त कार में 4 लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनके द्वारा तत्काल इसकी सूचना अपने परिजनों को दी गई मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए ले गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची तब तक कार सवार सभी लोगों को इलाज के लिए ले जाया जा चुका था, पुलिस के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खेत की चाट से निकालने का कार्य किया जा रहा था, उक्त घटना सोमवार की रात 7:30 और 8:00 के बीच की बताई जा रही है। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त कार हाटा बाजार के किसी व्यक्ति की है कार में 4 लोग सवार थे
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
घायलों के द्वारा इसकी सूचना अपने परिजनों को दी गई थी जहां से मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए ले जाने के बाद कार को चाट में से निकालने का प्रयास किया जा रहा था मगर तब तक पुलिस को आते देख सभी लोग मौके पर से भाग निकले।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
वहीं इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि 8:00 बजे के करीब इन्हें सूचना मिली की खरिगांवा मरहियां मार्ग में ग्राम मसोई के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, सूचना पर तत्काल यह मौके पर पहुंचे उस दौरान कार के आस पास कोई नहीं था, पूछताछ के दौरान पता चला कार में 4 लोग सवार थे। जिन्हें परिजनों के द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया है।
- रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े गए एसआई: चाय दुकान पर निगरानी टीम ने मारा छापा
- तीन नाबालिग को तांत्रिक देने जा रहा था नरबलि मौके पर पहुंचे ग्रामीण तांत्रिक पकड़ाया
वही कार में मोटा रस्सा बांधकर कार को लोगों के द्वारा निकालने का प्रयास भी किया गया था, मगर सफल नहीं होने पर लोगों ने कार को वहीं छोड़ दिया, कार के अंदर जांच के दौरान 2 बोतल अंग्रेजी शराब आगे की सीट पर बरामद हुआ है, कार को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके बाद कार की विधिवत तलाशी ली जाएगी, कार में कौन लोग सवार थे, जिसकी जानकारी ली जा रही है उसके उपरांत इस मामले में कार्रवाई होगी।
- मोहनिया में ठगी का नया तरीका: ‘चोर आ रहे हैं’ कहकर वृद्धा से गहने लेकर फरार
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश

