Home कैमूर तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार दो लोगों की मौके पर...

तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत, चालक फरार

कैमूर सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Bihar: कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। रामकरपुर नहर के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और कार संतुलन खोकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों की पहचान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवहड़िया गांव निवासी जग नारायण सिंह (45 वर्ष), पिता श्रीनाथ सिंह, और धर्मराज राम (45 वर्ष), पिता लंगटू राम के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक जग नारायण सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्ति किसी काम से बाइक पर निकले थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

Exit mobile version