Home चैनपुर डोभरी में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई-भाभी समेत तीन पर...

डोभरी में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई-भाभी समेत तीन पर मारपीट का आरोप

डोभरी में भाइयों के बीच मारपीट, पति-पत्नी घायल |

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डोभरी गांव में आपसी विवाद को लेकर पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ गया। एक व्यक्ति ने अपने ही भाई, भाभी और एक अन्य युवक पर घर पहुंचकर गाली-गलौज करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में पति-पत्नी दोनों के घायल होने की बात सामने आई है। डोभरी गांव निवासी कुमार बिंद के पुत्र संजीवन बिंद ने चैनपुर थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान उसका भाई निरहू बिंद, उसकी पत्नी राधिका देवी और चांद थाना क्षेत्र के कौवाठोर गांव निवासी मंटू बिंद वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। संजीवन बिंद के अनुसार, जब उसने गाली देने से मना किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। पति के साथ मारपीट होता देख उसकी पत्नी लीलावती देवी बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई।

घटना के बाद घायल पति-पत्नी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। उपचार के बाद दोनों ने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन दिया।
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version