Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोबाइल से लेकर बैंकिंग दस्तावेज तक बरामद
पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से 35 मोबाइल फोन, 36 एटीएम कार्ड, 16 बैंक पासबुक, दो लैपटॉप और एक टैब बरामद किया गया। इतनी बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिलने के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गतिविधियों की जांच में जुट गई है।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं तीनों आरोपित
गिरफ्तार युवकों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा वार्ड नंबर दो निवासी सबीर अली के पुत्र इशां अली उर्फ सोनू अली (20 वर्ष), मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे मठिया निवासी उमेश गिरि के पुत्र ईश्वर कुमार उर्फ भोला (25 वर्ष) तथा बड़हरिया थाना क्षेत्र के मननपुरा निवासी तारकेश्वर साकिन के पुत्र नितेश कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है।
साइबर थाना में दर्ज हुआ मामला
इस कार्रवाई को लेकर साइबर थाना कांड संख्या 80/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष कुमार समेत साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी और अन्य कर्मी शामिल थे। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं और ठगी के इस खेल में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।