Home दुर्गावती डकैतों ने घर का ताला तोड़ उड़ाया लाखों का आभूषण व नगदी

डकैतों ने घर का ताला तोड़ उड़ाया लाखों का आभूषण व नगदी

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामनाथ सिंह के बंद घर का ताला तोड़ डकैतों के द्वारा नगदी समेत लाखों का आभूषण चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गृह स्वामी रिटायर्ड शिक्षक रामनाथ सिंह के द्वारा बताया गया कि मैं घर के मुख्य गेट पर एक तथा दूसरे पर दो ताला लगाकर अपनी पत्नी के इलाज के लिए बनारस गया हुआ था। घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी बीच अज्ञात डकैतों ने तीनों ताला को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए और घर के चार कमरों के दरवाजों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और 10 कीमती साड़ी तथा 44000 नगद चुरा कर फरार हो गए। इस सम्बन्ध में गृह स्वामी रिटायर्ड शिक्षक रामनाथ सिंह के द्वारा दुर्गावती थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर गुहार लगाई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस अग्रेतर कार्यवाही में जुट गई है।

प्रशांत किशोर फ्रॉड हैं, विधानसभा में गंदगी फैलाएंगे’ : बेगूसराय में गिरिराज सिंह का तीखा हमला

गुरुग्राम में बिहार के युवक ने दी जान, मौत से पहले भेजा 8 पन्नों का सुसाइड नोट; सुपरवाइजर पर लगाए गंभीर आरोप

BPSC शिक्षक पर पत्नी का गंभीर आरोप, दूसरी शादी के बाद घर से निकाला, महिला थाना में केस दर्ज

स्कूल हादसा: क्लासरूम में सरिया गिरने से छात्र की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही के आरोप

हरियाणा की डांसर को जाल में फंसाकर बनाया बंधक, देह व्यापार के लिए बनाया जा रहा था दबाव

व्हाट्सएप पर तीन तलाक का मामला, महिला ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप

रंगदारी के लिए तांडव: इनकार करने पर घर में घुसकर परिवार पर लोहे की रॉड से हमला

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ इश्क, शक में बदली मोहब्बत और अंत में पत्नी की हत्या—पति निकला कातिल

ममता बनर्जी व ओवैसी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला बोले– महागठबंधन बिखरा, बंगाल में डर का माहौल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

 

Exit mobile version