Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन पर सवार सभी लोग पूर्णिया जिले के आदिवासी समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। वे झारखंड में आयोजित एक मेले में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण उसने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस के साथ-साथ जिले के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही, घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।