Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैग से निकले लाखों रुपये और जेवर
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15 लाख 22 हजार रुपये नगद और करीब 61.77 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर सिंगरौली स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती को अंजाम दिया था। गिरोह ने बैंक से करीब 20 लाख रुपये नकद और करोड़ों के सोने के गहने लूटे थे। वारदात के बाद सभी बदमाश अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के कमलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके द्वारा बताए गए ठिकानों पर पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंगरौली और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डेहरी पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।आरपीएफ और जीआरपी की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
