Home चैनपुर जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला; एक...

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला; एक घायल, केस दर्ज

कैमूर के नैनपुरा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, एक गंभीर घायल; 6 लोगों पर केस दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करजांव पंचायत अंतर्गत नैनपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका प्राथमिक उपचार चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया। उपचार के बाद पीड़ित ने चैनपुर थाना पहुंचकर आरोपितों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित जगदीश राम, पिता हरण राम, निवासी नैनपुरा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष लगातार उन्हें धमकी दे रहा था, जिसकी सूचना पहले ही चैनपुर थाना को दी जा चुकी थी। आवेदन के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। इसके कुछ देर बाद आरोपित सोनू कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, चंद्रमा कुमार सहित कुल छह लोग घर की छत पर चढ़ गए और ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान जगदीश राम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपित नीचे आए और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी भेजा। उपचार के बाद उन्होंने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version