Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे आदर्श विद्यालय
शिक्षा विभाग के अनुसार इन सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) को आधुनिक आधारभूत संरचना के अनुरूप विकसित किया गया है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, खेलकूद की सुविधाएं तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहारिक, तकनीकी और जीवन कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करना है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम को बढ़ावा दिया जाएगा।
जिले के इन 11 विद्यालयों का हुआ उद्घाटन
मुख्यमंत्री द्वारा जिन 11 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का उद्घाटन किया गया, उनमें शामिल हैं—
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), महसूआ (भभुआ)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), जैतपुरकला (भगवानपुर)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बहेरा (अधौरा)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), चिताढ़ी (चैनपुर)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बहुआरा (चांद)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), धनेच्छा (दुर्गावती)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बरहुली (मोहनियां)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), देवहलिया (रामगढ़)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बनका बहुआरा (नुआंव)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), जहानाबाद (कुदरा)
सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), नौहट्टा (रामपुर)
ग्रामीण छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
इन विद्यालयों के संचालन से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अब उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण और तकनीकी संसाधनों के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
शिक्षा विभाग ने जताई उम्मीद
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि इन आदर्श विद्यालयों के प्रारंभ होने से कैमूर जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही ये विद्यालय जिले के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा और उत्कृष्टता के केंद्र बनेंगे। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।