Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित पप्पू शर्मा, पिता स्व. सुदामा शर्मा, निवासी मेढ़, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे वह अपने परिवार के साथ घर से पश्चिम स्थित खेत में सब्जी की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के शिवकुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, दीनबंधु शर्मा सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पत्नी सुमन देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पत्नी को बचाने पहुंचे पप्पू शर्मा पर भी हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दीनबंधु शर्मा की पत्नी चंचला देवी ने लाठी से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल दंपति चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी भेजा। उपचार के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।