Home चैनपुर जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपति समेत बेटी घायल, एक का...

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपति समेत बेटी घायल, एक का हाथ टूटा

कैमूर के जयरामपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दंपति और पुत्री घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पति, पत्नी और उनकी पुत्री शामिल हैं। घटना के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार जयरामपुर निवासी किसकू बिंद ने चैनपुर थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 23 जून 2026 की देर शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर उनके बड़े भाई टुन्नू बिंद और भाभी विमला देवी वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान किसकू बिंद के सिर में गंभीर चोट लगी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और पुत्री को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में पुत्री घायल हो गई, जबकि पत्नी का दाहिना हाथ टूट गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। घायल अवस्था में तीनों चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज कराने के बाद पीड़ित परिवार ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version