Home चैनपुर बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मां-बेटे पर...

बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला; युवक का हाथ टूटा

कैमूर में घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट, युवक का हाथ टूटा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवई गांव में मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना में युवक का हाथ टूट गया, जबकि उसकी मां भी घायल हो गई। दोनों का इलाज कराने के बाद मामले की शिकायत चैनपुर थाने में दर्ज कराई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
पीड़िता फूलकुमारी देवी, पति राजगुरु बिंद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार की सुबह करीब सात बजे बच्चों के विवाद को लेकर उनकी गोतनी ममीता देवी, संतोष बिंद समेत परिवार के अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।

महिला का शोर सुनकर जब उनका पुत्र शनि कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शनि कुमार का बायां हाथ टूट गया। घटना के बाद घायल मां-बेटे किसी तरह चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दी। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version