Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग पंचायत के गांव में कृषि विभाग की टीम के द्वारा जन कल्याण चौपाल का आयोजन करते हुए कृषि विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार मौर्य ने बताया, ग्राम पंचायत मदुरना के ग्राम जिगना में एवं सिकंदरपुर पंचायत के ग्राम पुरुषोत्तमपुर में कृषि विभाग के माध्यम से जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजित चौपाल में कृषि विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई है, जिसका मुख्य कारण है कई ऐसी योजनाएं जो कृषि विभाग के माध्यम से संचालित तो है मगर उसकी जानकारी सभी किसानों के पास नहीं है, जन कल्याण चौपाल के माध्यम से उन योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, इसके साथ ही इसके माध्यम से किन-किन योजनाओं को संचालित किया जा रहा है इसके विषय में लोगों को बताया गया है।
साथ ही जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तार से लोगों को बताया गया है। किसान अगर जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती की तरफ अपना रूख करते हैं तो कम लागत में किसानों का अधिक पैदावार होगा साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण एवं फायदेमंद है, आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।
Views: 370