Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पहली घटना: ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर
चैनपुर रविदास मंदिर के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक आलोक पांडे (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। वे भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, आलोक पांडे किसी निजी कार्य से हाटा गए थे और वापस लौटने के दौरान रॉन्ग साइड से आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। उन्हें चैनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया।
दूसरी घटना: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
वहीं दूसरी घटना केवा शिव मंदिर के पास हुई, जहां दो बाइकों की सीधी टक्कर में कृष्णा पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। वे मुड़ी गांव के निवासी हैं। घायल कृष्णा पटेल ने बताया कि वे अपने दोस्त के साथ भभुआ से घर लौट रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चैनपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी रेफर कर दिया गया।



