Homeचैनपुरचैनपुर में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई: 5 उपभोक्ता पकड़े गए, भारी...

चैनपुर में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई: 5 उपभोक्ता पकड़े गए, भारी जुर्माना और केस दर्ज

चैनपुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 5 उपभोक्ताओं पर जुर्माना, केस दर्ज | कैमूर न्यूज

Bihar: कैमूर (चैनपुर), बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चैनपुर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। सभी के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में, सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार कौशल और टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। इस दौरान कई जगहों पर मीटर बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए लोग पकड़े गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

किस पर कितना जुर्माना

अंगद उपाध्याय (ग्राम सरैया) – ₹17,248, विमला देवी (नगर पंचायत हाटा) – ₹6,182, विकास कुमार सोनी (हाटा) – ₹33,080
,शंभू राम (हाटा) – ₹5,137, राजेश गुप्ता (ग्राम जगरिया) – ₹९६ राजेश गुप्ता के यहां बिना किसी वैध कनेक्शन के बिजली उपयोग का मामला सामने आया, जिस पर सबसे अधिक जुर्माना लगाया गया।टीम ने सभी स्थानों से बिजली चोरी में इस्तेमाल हो रहे पीवीसी तार और मीटर जब्त कर लिए हैं। साथ ही पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया में साक्ष्य के तौर पर उपयोग किया जा सके।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग के आवेदन पर सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments