Home चैनपुर चैनपुर बाजार में हंगामा: महिला ने लगाया घर में घुसकर मारपीट और...

चैनपुर बाजार में हंगामा: महिला ने लगाया घर में घुसकर मारपीट और नगदी-जेवरात ले जाने का आरोप

चैनपुर बाजार में घर में घुसकर मारपीट, महिला ने नगदी और सोने की चेन छीनने का लगाया आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में गुरुवार को एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा नगदी और आभूषण लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैनपुर बाजार निवासी सुनीता देवी, पति सत्येंद्र सिंह, ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 10 बजे चैनपुर के ही रहने वाले तीन युवक अचानक उनके घर में प्रवेश कर गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी देती महिला
जानकारी देती महिला

 

महिला का कहना है कि घर में घुसने के बाद आरोपितों ने घर में रखी नकदी और सोने की चेन अपने कब्जे में ले ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान काफी देर तक घर में हंगामा होता रहा। उन्होंने दावा किया कि मारपीट की पूरी घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया है, जो मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है। महिला ने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित वहां से चले गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं, मामले को लेकर पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आवश्यक जांच की जाएगी। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित आवेदन दिया जाता है तो पूरे मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version