Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति, फोर्थ स्टेट के डायरेक्टर राकेश शर्मा, वन विभाग के डीएफओ, रेड रोज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद, आम और अशोक के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
वहीं, चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सिविल सर्जन डॉ. सीडी रजक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए नए स्तनपान कॉर्नर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि नवजात के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए मां का दूध अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. मनीष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार, डॉ. आरती दत्त, बीसीएम विवेक कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।