Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार शिक्षा के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के युवाओं को उनके घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने बताया कि चैनपुर में डिग्री कॉलेज शुरू होने से आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। अब स्थानीय स्तर पर ही स्नातक की पढ़ाई संभव होगी, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी। राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के तहत इस महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
महाविद्यालय में पहले ही दिन 42 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया और उनकी कक्षाएं भी शुरू कर दी गईं। इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नई शुरुआत मानी जा रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, जदयू जिला अध्यक्ष अजय सिंह पटेल, भाजपा नेता एवं पैक्स अध्यक्ष संजय पांडेय (जगरिया), भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू पांडेय, अखिलेश नारायण सिंह पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय की शुरुआत को चैनपुर के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने राज्य सरकार से महाविद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग भी की, ताकि आने वाले वर्षों में हजारों विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।