Home चैनपुर पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, युवक का फूटा सिर; बचाव...

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, युवक का फूटा सिर; बचाव करने पहुंची महिला को भी पीटा

कैमूर में पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक घायल; बीच बचाव करने पहुंची महिला को भी पीटा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोस की महिला को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान रजनीश कुमार (पिता- आशुतोष प्रसाद उर्फ संतोष कुमार बिंद) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsपीड़ित के पिता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि पुराने विवाद को लेकर गांव के ही धीरज सेठ, मनोज सेठ, दुर्गेश सेठ और रोहित सेठ समेत अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र रजनीश कुमार के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान रजनीश कुमार के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनका सिर फट गया। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तभी पड़ोस की महिला जमीला बेगम (पति- गुलाम सरवर) बीच-बचाव करने लगीं। इससे नाराज आरोपियों ने महिला के साथ भी मारपीट कर दी और उनके घर में घुसकर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद दोनों घायलों का इलाज कराया गया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Exit mobile version