Home चैनपुर हाटा में मकान निर्माण के दौरान रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, तोड़फोड़...

हाटा में मकान निर्माण के दौरान रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, तोड़फोड़ व मारपीट; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हाटा में मकान निर्माण पर रंगदारी की मांग, विरोध पर तोड़फोड़ व मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में मकान निर्माण को लेकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित देवेंद्र तिवारी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके पास हाटा में करीब 2 डिसमिल जमीन है, जहां वे मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही योगेंद्र यादव और दया यादव वहां पहुंचे और निर्माण कार्य जारी रखने के एवज में 1 लाख रुपये की मांग करने लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पैसे दिए बिना मकान नहीं बनने दिया जाएगा। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया तो दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों आरोपी अन्य आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और निर्माण स्थल पर जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर जब देवेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान एक आरोपी ने उनकी जेब से 30 हजार रुपये नकद निकाल लिए। वहीं, दूसरे आरोपी ने हथियार (कट्टा) दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी योगेश यादव (पिता शिवमूरत यादव) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version