Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवमूरत साह के पुत्र राधेश्याम साह के रूप में हुई है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, राधेश्याम साह हाटा बाजार में सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान हाटा मोड़ के समीप उनके भाई नगीना साह और उनके दो पुत्र अनिल कुमार साह एवं सुनील कुमार साह लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।
आरोप है कि तीनों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब राधेश्याम साह ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया और लाठी-डंडे से मारपीट की। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आईं।घटना के बाद घायल राधेश्याम साह इलाज कराने चले गए। उपचार के बाद उन्होंने चैनपुर थाने पहुंचकर अपने भाई और दोनों भतीजों के विरुद्ध लिखित शिकायत दी। इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पीड़ित से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



