Homeरामगढ़पिता की मौत के बाद ननिहाल में रह रहे पांच वर्षीय बच्चे...

पिता की मौत के बाद ननिहाल में रह रहे पांच वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर मौत, पसरा मातम

कैमूर के रामगढ़ में तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्रपुरा गांव में शनिवार की शाम एक हृदयविदारक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। तालाब में डूबने से हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

मृतक की पहचान नया थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा गांव निवासी स्वर्गीय धूप मुसहर के पांच वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिता की मृत्यु के बाद पवन अपनी मां के साथ ननिहाल छत्रपुरा गांव में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्रपुरा गांव में तालाब में डूबने से पवन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बाबुलाल यादव की मदद से बच्चे को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, घटना की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इस संबंध में रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि तालाब में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments