Homeचैनपुरशराबियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, अलग-अलग जगहों से छह गिरफ्तार

शराबियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, अलग-अलग जगहों से छह गिरफ्तार

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करते 6 गिरफ्तार, मेडिकल जांच में पुष्टि

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करना छह लोगों को भारी पड़ गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार लोगों की पहचान खरिगावां गांव निवासी अजय कुमार, मोहित कुमार और सूरज कुमार, भभुआ निवासी सुनील कुमार तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी जवाहर यादव और बृजेश राम के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस

इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। उनके व्यवहार से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम संबंधित स्थानों पर पहुंची। पुलिस को सामने देखकर सभी आरोपित भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद सशस्त्र बलों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी छह लोगों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सभी गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments