Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों के द्वारा महिला के शव के साथ दुर्गावती खरिगांवा मुख्य मार्ग में शव को रखकर सड़क जाम कर दिया जिस कारण से आवागमन बाधित रहा, जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने के उपरांत सड़क से जाम को हटवाया।
- श्रीहरसू ब्रह्म मंदिर पहुंचे जीयर स्वामी, श्रद्धालुओं को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
- शराब तस्करी का खुलासा, 90 टेट्रा पैक के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों के द्वारा बताया गया कि शनिवार को रामावती देवी अपने खेत में घूमने गई थी, उस दौरान विद्युत प्रवाहित लगातार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसे वह नहीं देखी पाई और उसकी चपेट में आ गई, जिस कारण घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

काफी समय तक जब उक्त महिला घर वापस नहीं आई तो परिजनों के द्वारा खोजबीन की जाने लगी, तभी कुछ गांव के लोग खेत की तरफ घूमने गए तो वहां रामावती देवी के शव को खेत में पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद उक्त लोगों के द्वारा डंडे के सहारे किसी तरह विद्युत करंट प्रवाहित तार से शव को अलग करते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
घटना की सूचना पर मौके पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए, जहां से रामावती देवी के शव को घर लाया गया, जिसके बाद लोगों के द्वारा सड़क जाम किया गया।
- कैमूर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन दिन बाद यूपी का युवक गिरफ्तार
- कैमूर: दशहरा का मेला देखने जा रहे परिवार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत; पति-पुत्र गंभीर
इस मामले को लेकर मृतक रामावती देवी के पुत्र बेचन बिंद के द्वारा चांद थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है, दिए गए आवेदन में बेचन बिंद के द्वारा बताया गया है कि गांव के ही निवासी कमलेश तिवारी एवं अखिलेश तिवारी दोनों के पिता प्यारेलाल तिवारी अपने खेत में नंगा तार खींच कर ले गए थे जिससे वह खेत के पटवन के लिए समरसेबल चलाते थे, वहीं का तार टूट कर जमीन पर गिर गया था जिससे चपेट में आने से उनकी मां की मौत हुई है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
वहीं इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा बताया गया कि घटना के बाद परिजनों के द्वारा सड़क जाम किया गया था, जिसे तत्काल हटवा दिया गया है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है, प्राप्त आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है।
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
- सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा

