Homeजमुईखून से सना मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

खून से सना मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: जमुई जिले में जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर प्लस टू उच्च विद्यालय सतायन हाई स्कूल से कुछ दूरी पर सोमवार की सुबह एक युवक का खून से सना शव बरामद किया गया है। युवक के शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान पाए गए हैं। पूरा चेहरा खून से सना हुआ है। घटनास्थल से पुलिस ने टूटा हुआ मोबाइल दो पॉकेट गुटका और 10 रुपये नगद बरामद किया गया है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। युवक का शव मिलने के बाद कोई दुर्घटना में युवक की मौत तो कोई हत्या की भी आशंका जाता रहे हैं। लेकिन युवक की मौत कैसे हुई है फिलहाल इसके कारण का भी पता नहीं चल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह प्लस टू उच्च विद्यालय सतायन से कुछ दूरी पर युवक का शव पड़े होने की सूचना टाउन थाना की पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा युवक के शव को बरामद किया गया। पुलिस हत्या और दुर्घटना मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। युवक की पहचान होने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो पाएगी।

NS News

शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, डबल मर्डर केस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

NS News

ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद

NS News

लूडो के खेल ने ले ली जान: भागलपुर में फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

NS News

सूरत एक्सप्रेस में चेन स्नैचिंग के बाद बड़ा खुलासा: भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं हिरासत में

NS News

मछली पकड़ने से मना करने पर मुखिया की पिटाई, कीचड़ में पटक-पटक कर पीटा

मुंडेश्वरी मंदिर में परिभ्रमण के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज के क्रम में मौत

NS News

ब्रांडेड पैकिंग में 5 हजार लीटर मिलावटी तेल का स्टॉक जब्त, 5.5 लाख कैश बरामद; हिरासत में मालिक-मजदूर

भागलपुर सीएचसी में हंगामा: मंत्री लेशी सिंह ने डॉक्टर पर लगाया नशे में ड्यूटी का आरोप, जांच शुरू

खाकी पर खाकी का हमला: आपसी विवाद में दरोगा ने सिपाही को किया चाकू से लहूलुहान

बड़े पर्दे पर लौट रही है बिहार की बेटी काव्या कश्यप जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘ज़ोर’ 6 फरवरी को करेगी धमाकेदार एंट्री

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments