Health center’s Kovid vaccination vehicle collided with a bike parked on the roadside, one died on the spot, three seriously injured

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भभुआ मोहनिया मुख्य मार्ग में परसिया पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार में आ रही कोविड टीकाकरण बोलेरो वाहन के द्वारा सड़क किनारे खड़े दो बाइक को में जोरदार टक्कर मार दी गई, जिससे बाइक के पास मौजूद चार लोग उसकी चपेट में आ गया दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल घायलों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के दौरान चिकित्सकों के द्वारा एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

मृतक युवक की पहचान ग्राम दुबौली के निवासी राम सिंहासन दुबे के रूप में की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौडीहा के निवासी विपिन बिंद, महेंद्र बिंद एवं शिव मुनि बिंद बताए गए है।
दुर्घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक बेलांव दुबौली गांव से दो बाइक पर सवार होकर 5 लोग मोहनिया के ग्राम भरखर में एक लड़की का छेका (रोका) करने जा रहे थे।
- नेउरा गांव में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक पर हमला; फायरिंग का आरोप, वाहन छोड़ फरार हुए आरोपी
- दहेज में बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को घर से निकाला, चैनपुर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक चालक परसिया पेट्रोल पंप के समीप अपनी बाइक को साइड में खड़ी कर मोबाइल से किसी से बात करने लगे तभी मोहनिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कोविड-19 वैक्सीनेशन वाहन ब्रेक फेल होने के कारण सड़क किनारे खड़े दो बाइक से टकरा गई, जिस कारण से बाइक के पास मौजूद चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों को घायल अवस्था में रेफर किया गया है, इस घटना की सूचना तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

