Homeभभुआकैमूर में सनसनी: घर की छत पर मिला बुजुर्ग का शव, गले...

कैमूर में सनसनी: घर की छत पर मिला बुजुर्ग का शव, गले पर कट का निशान, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

कैमूर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत: घर में मिला गला कटा शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेवा गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार से कटने का गहरा निशान पाया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच रही है। मृतक की पहचान सरेवा गांव निवासी भीखू खान के 65 वर्षीय पुत्र नियाजुदीन खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात वह अपने घर में सोने गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आए तो परिजन उन्हें खोजते हुए घर के ऊपर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। परिजनों के अनुसार नियाजुदीन खान जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे और उनके गले पर तेज धारदार हथियार से वार का निशान था। शव के पास ही एक छुरा भी पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नियाजुदीन खान की किसी से दुश्मनी नहीं थी, इसलिए यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments