Home चैनपुर कैमूर में वाहन जांच के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब के...

कैमूर में वाहन जांच के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

कैमूर में वाहन जांच के दौरान दो युवक देसी शराब के साथ गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मदुरना पहाड़ी के समीप उस्मान कोटी के पास की गई, जहां पुलिस टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से देसी शराब बरामद होने के साथ उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ईदगहिया गांव निवासी स्वर्गीय हरी मल्लाह के पुत्र इंद्रजीत कुमार तथा रमेश मल्लाह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से दो पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की बाइक गश्ती टीम मदुरना पहाड़ी के समीप उस्मान कोटी के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। उनके हाव-भाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने सशस्त्र बलों की मदद से दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद जब पुलिस ने इंद्रजीत कुमार के कंधे पर टंगे बैग की तलाशी ली, तो उसमें से दो पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद हुई।

बरामदगी के बाद दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Exit mobile version