Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो अलग-अलग झोलों से मिली शराब
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान साहें बाहें गांव निवासी धनवंती देवी, पति यमुना बिंद, और अनार देवी, पति महेंद्र प्रसाद, के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान धनवंती देवी के झोले से देसी शराब के 70 टेट्रा पैक, जबकि अनार देवी के झोले से 20 टेट्रा पैक बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 90 टेट्रा पैक जब्त किए हैं।
फरार युवक की तलाश में जुटी पुलिस
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि वाहन जांच के दौरान दोनों महिलाओं को 18 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके से फरार युवक की पहचान कृष्णा बिंद, पिता महेंद्र बिंद, निवासी साहें बाहें गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो कंपनी की सुपर स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।