Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की बाइक गश्ती टीम मदुरना पहाड़ी के समीप उस्मान कोटी के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। उनके हाव-भाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने सशस्त्र बलों की मदद से दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद जब पुलिस ने इंद्रजीत कुमार के कंधे पर टंगे बैग की तलाशी ली, तो उसमें से दो पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद हुई।
बरामदगी के बाद दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।



